लोकतंत्र के परिणाम (CH-7) Notes in Hindi || CBSE Board Class 10 Social Science(Political science) Chapter 7 Notes in Hindi ||

पाठ – 7

लोकतंत्र के परिणाम

This post is about the detailed notes of class 10 Social Science Chapter 7 lokatantr ke parinaam (Outcomes of Democracy) in Hindi for CBSE Board. It has all the notes in simple language and point to point explanation for the students having Social Science as a subject and studying in class 10th from CBSE Board in Hindi Medium. All the students who are going to appear in Class 10 CBSE Board exams of this year can better their preparations by studying these notes.

यह पोस्ट सीबीएसई बोर्ड के लिए हिंदी में कक्षा 10  सामाजिक विज्ञान अध्याय 7 लोकतंत्र के परिणाम के विस्तृत नोट्स के बारे में है। इसमें सभी नोट्स सरल भाषा में हैं और सीबीएसई बोर्ड से हिंदी माध्यम से 10वीं कक्षा में एक विषय के रूप में सामाजिक विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है। वे सभी छात्र जो इस वर्ष की कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, इन नोट्स को पढ़कर अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं।

BoardCBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science
Chapter no.Chapter 7
Chapter Nameलोकतंत्र के परिणाम (Outcomes of Democracy)
CategoryClass 10 Social Science Notes in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science Chapter 7 लोकतंत्र के परिणाम (Outcomes of Democracy) in Hindi

लोकतंत्र के परिणामों का मूल्यांकन कैसे करें?

  • लोकतंत्र सरकार का बेहतर रूप है क्योंकि
    • यह नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है।
    • यह व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।
    • यह निर्णय लेने की गुणवत्ता में सुधार करता है।
    • यह टकरावों को टालने-संभालने का तरीका प्रदान करता है।
    • यह गलतियों को सुधारने का अवसर प्रदान करता है।

क्या लोकतांत्रिक सरकारें प्रभावी होती है?

  • एक गैर-लोकतांत्रिक शासक को विधायिका का सामना नहीं करना पड़ता। 
  • साथ-ही उन्हें बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक नजरिए का ख्याल नहीं रखना पड़ता। 
  • यही कारण है कि ये सरकारें कोई भी फैसले जल्दी लेता है।
  • एक लोकतांत्रिक सरकार अपने फैसले लेने में ज्यादा समय ले सकती है। 
  • इसलिए इसने पूरी प्रक्रियाओं का पालन किया है, इसलिए ज्यादा संभावना होती है की लोग उसके फैसले को मानेंगे और ज्यादा प्रभावी भी होंगे।

उत्तरदायी

  • अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे कि फैसले लेने में नियमों का सही पालन हुआ है या नहीं तो वह इसका पता कर सकता है, इसके लिये उसके पास साधन भी उपलब्ध है। इसे पारदर्शिता कहते हैं।

वैध सरकार

  • लोकतंत्र में, सरकारें एक नियमित, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है।
  • लोगों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख नीतियों और नए कानूनों पर खुली सार्वजनिक चर्चा के साथ ही कानून के उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।
  • अगर लोगों को लगता है कि सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो संविधान के खिलाफ है, तो लोग इसे न्यायपालिका में चुनौती दे सकता है।

आर्थिक समृद्धि और विकास

  • 1950 और 2000 के बीच तानाशाही देशों की आर्थिक विकास दर थोड़ी अधिक रही है।
  • आर्थिक विकास विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है।
    • देश की जनसंख्या का आकार
    • वैश्विक स्थिति
    • अन्य देशों से सहयोग
    • देश द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियाँ
  • तानाशाही वाले कम विकसित देशों और लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले कम विकसित देशों के बीच आर्थिक विकास की दरों में अंतर नगण्य सा है।

असमानता और गरीबी में कमी

  • लोकतांत्रिक राजनीतिक समानता पर आधारित होती हैं, लेकिन आर्थिक मोर्चे हम असमानता को बढ़ता हुआ पाते हैं।

सामाजिक विविधताओं में सामंजस्य

  • लोकतंत्र विभिन्न सामाजिक विभाजनों को समायोजित करके अपने नागरिकों को शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने में मदद करता है।

नागरिकों की गरिमा और आजादी

  • लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा और स्वतंत्रता का सम्मान एवं रक्षा करता है।

नोट: – लोकतंत्र – इसकी जांच-परख और परीक्षा कभी खत्म नहीं होती

  • एक लोकतंत्र हमेशा एक बेहतर लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है।
  • लोकतंत्र में लोग हमेशा अधिक सुविधाओं की मांग करते हैं।

Our team is working day in day out to provide the best quality content to the students of Class 10 CBSE Board (Hindi Medium). We hope that CBSE Board class 10 Social Science notes in Hindi helped you. If you have any suggestion or correction about CBSE Board Class 10 Detailed Notes, Important Questions, Quizzes, Objective Questions, PDF Notes and Last Year Papers or about anything else, so you can connect with us at [email protected] or comment below. Our team is always ready to implement your suggestions and corrections.

हमारी टीम कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड (हिंदी माध्यम) के छात्रों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान के हिंदी नोट्स ने आपकी मदद की है। यदि आपके पास सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के विस्तृत नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, क्विज़, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, पीडीएफ नोट्स और पिछले साल के पेपर या किसी अन्य चीज़ के बारे में कोई सुझाव या सुधार है, तो आप हमारे साथ [email protected] पर जुड़ सकते हैं या नीचे  Comment कर सकते हैं। 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page