सत्ता की साझेदारी(CH-1) Notes in Hindi || CBSE Board Class 10 Social Science (Political science)Chapter 1 Notes in Hindi ||

पाठ – 1

सत्ता की साझेदारी

This post is about the detailed notes of class 10 Social Science Chapter 1 satta kee saajhedaaree (Power-sharing) in Hindi for CBSE Board. It has all the notes in simple language and point to point explanation for the students having Social Science as a subject and studying in class 10th from CBSE Board in Hindi Medium. All the students who are going to appear in Class 10 CBSE Board exams of this year can better their preparations by studying these notes.

यह पोस्ट सीबीएसई बोर्ड के लिए हिंदी में कक्षा 10  सामाजिक विज्ञान अध्याय 1 सत्ता की साझेदारी के विस्तृत नोट्स के बारे में है। इसमें सभी नोट्स सरल भाषा में हैं और सीबीएसई बोर्ड से हिंदी माध्यम से 10वीं कक्षा में एक विषय के रूप में सामाजिक विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपयोगी है। वे सभी छात्र जो इस वर्ष की कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, इन नोट्स को पढ़कर अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं।

BoardCBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameसत्ता की साझेदारी (Power-sharing)
CategoryClass 10 Social Science Notes in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science Chapter 1 सत्ता की साझेदारी (Power-sharing) in Hindi

बेल्जियम की कहानी

  • बेल्जियम एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी एक करोड़ से थोड़ी अधिक है।
  • इस छोटे से देश के समाज की जातीय बुनावट बहुत जटिल है।
  • देश की कुल आबादी का 59 फीसदी हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है। शेष एक फीसदी लोग जर्मन बोलते हैं।
  • राजधानी ब्रसेल्स के लोग 80 फीसदी लोग फ्रेंच बोलते हैं और 20 फीसदी लोग डच भाषा।
  • अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं।
    • बहुत बाद में जाकर आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ पाने वाले डच-भाषी लोगों को इस स्थिति से नाराजगी थी।
  • इसके चलते 1950 और 1960 के दशक में फ्रेंच और डच बोलने वाले समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा।

बेल्जियम की समझदारी

  • 1970 और 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में चार संशोधन सिर्फ इस बात के लिए किए गए कि देश में रहने वाले किसी भी आदमी को बेगानेपन का एहसास न हो और सभी मिलजुल कर रह सके।
  • बेल्जियम के मॉडल की कुछ मुख्य बातें-
  • संविधान में इस बात का स्पष्ट प्रावधान है कि केन्द्रीय सरकार में डच और फ्रेंच-भाषी मंत्रियों की संख्या समान रहेगी।
  • केंद्र सरकार की अनेक शक्तियां देश के दो इलाकों की क्षेत्रीय सरकारों को सुपुर्द कर दी गई है।
  • ब्रूसेल्स में अलग सरकार है और इसमें दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व है।
  • डच, फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले समुदायों द्वारा चुनी गयी सामुदायिक सरकार का प्रावधान, जिसे संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मामलों पर फैसले लेने का अधिकार हो।

श्रीलंका की कहानी 

  • श्रीलंका एक द्वीपीय देश है जो भारत के दक्षिणी तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसकी आबादी करीब दो करोड़ है।
  • सबसे प्रमुख सामाजिक समूह सिंहलियों का (74 फीसदी) तथा तमिलों का (18 फीसदी) है।
  • तमिलों में भी दो समूह हैं-
    • श्रीलंकन तमिल- श्रीलंकाई मूल के तमिल (13 फीसदी)।
    • हिन्दुस्तानी तमिल- जो औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान हैं।
  • अधिकतर सिंहली-भाषी लोग बौद्ध हैं, जबकि तमिल-भाषी लोगों में कुछ हिंदू हैं और कुछ मुसलमान।
  • श्रीलंका की आबादी में ईसाई लोगों का हिस्सा 7 फीसदी है और वे सिंहली और तमिल, दोनों भाषाएं बोलते हैं।

श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद

  • लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार ने सिंहली समुदाय की प्रभुता कायम करने के लिए अपनी बहुसंख्यक- परस्ती के तहत कई कदम उठाए। वे हैं-
    • सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया।
    • विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता देने की नीति भी चली।
  • इन सरकारी फैसलों ने श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी और शासन को लेकर उनमें बेगानापन बढ़ाया।
  • श्रीलंकाई तमिलों ने अपनी राजनीतिक पार्टियां बनाईं और तमिल को राजभाषा बनाने, क्षेत्रीय स्वायत्तता हासिल करने तथा शिक्षा और रोजगार में समान अवसरों की मांग को लेकर संघर्ष किया।
  • 1980 के दशक तक उत्तर-पूर्वी श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल ईलम (सरकार) बनाने की मांग को लेकर अनेक राजनीतिक संगठन बने।
  • शीघ्र ही यह टकराव गृहयुद्ध में परिणत हुआ।

सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?

  • सत्ता का बँटवारा ठीक है क्योंकि इससे विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है।
  • सत्ता की साझेदारी दरअसल लोकतंत्र की आत्मा है।
    • लोकतंत्र का मतलब ही होता है कि जो लोग शासन-व्यवस्था के अंतर्गत हैं उनके बीच सत्ता को बाँटा जाए।

सत्ता की साझेदारी के रूप

  • आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अनेक रूप हो सकते हैं।
    • सत्ता का क्षैतिज वितरण: – 

      • शासन के विभिन्न अंग, जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा रहता है। जैसे-भारत
    • संघ सरकार: – 

      • सरकार के बीच भी विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बंटवारा हो सकता है: –
      • जैसे पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर प्रान्त या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे। जैसे- USA.
      • सत्ता का बंटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों, मसलन, भाषाई और धार्मिक समूहों के बीच भी हो सकता है। बेल्जियम में सामुदायिक सरकार इस व्यवस्था का एक अच्छा उदाहरण है।
      • सत्ता के बंटवारे का एक रूप हम विभिन्न प्रकार के दबाव-समूह और आंदोलनों द्वारा शासन को प्रभावित और नियंत्रित करने के तरीके में भी लक्ष्य कर सकते हैं।

Our team is working day in day out to provide the best quality content to the students of Class 10 CBSE Board (Hindi Medium). We hope that CBSE Board class 10 Social Science notes in Hindi helped you. If you have any suggestion or correction about CBSE Board Class 10 Detailed Notes, Important Questions, Quizzes, Objective Questions, PDF Notes and Last Year Papers or about anything else, so you can connect with us at [email protected] or comment below. Our team is always ready to implement your suggestions and corrections.

हमारी टीम कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड (हिंदी माध्यम) के छात्रों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान के हिंदी नोट्स ने आपकी मदद की है। यदि आपके पास सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के विस्तृत नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, क्विज़, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, पीडीएफ नोट्स और पिछले साल के पेपर या किसी अन्य चीज़ के बारे में कोई सुझाव या सुधार है, तो आप हमारे साथ [email protected] पर जुड़ सकते हैं या नीचे  Comment कर सकते हैं। 

Leave a Reply

1 Comment

    Sharab kya kaksha 10 ke liye SST main samkalin Bharat ke sabhi chapter ke notes banaa sakte hain please Mere exam pass mein hai
    (Class 10 hindi medium ki sst samkalin bhart ke sabhi chapter ke notes please sir)

You cannot copy content of this page